नोएडा, जुलाई 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। श्रमिक संगठनों ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हड़ताल की और पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। श्रमिक संगठनों ने दावा किया है कि उनकी हड़ताल सफल रही। हालांकि, औद्योगिक सेक्टर में सभी इकाई रोजाना की तरह खुली रहीं। एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि शहर में सभी इकाइयां हर रोज की तरह खुली। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। श्रमिक संगठनों की हड़ताल शांतिपूर्ण रही। वहीं, सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त ने शर्मा ने बताया कि हड़ताल सफल रही। औद्योगिक क्षेत्रों और मजदूर बस्तियों से जुलूस निकाले गए और नुक्कड़ सभा करके श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के जरिए काम के घंटे, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा पर सरकार द्वारा किए जा रहे हमलों के खिलाफ...