देहरादून, जुलाई 9 -- केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर प्रस्तावित देशव्याी हड़ताल के तहत बुधवार को विभिन्न श्रमिक और अन्य संगठनों ने गांधी पार्क से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध किया गया और अन्य मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दून में देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिला। इसमें सीटू, इंटक, एटक के अलावा बैंक, बीमा से जुड़े कर्मचारी आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, भोजन माताएं, आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के अलावा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। गांधी पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ एक जुट हो कर संघर्ष करने का आह्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.