मुरादाबाद, जनवरी 13 -- रुस्तमनगर सहसपुर के ब्लॉक परिसर में नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट एवं नागरिक एकता परिषद के तत्वावधान में श्रमिक पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक मजदूरों ने भाग लेकर अपने अधिकारों, पहचान और पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पाठशाला में मजदूरों की पहचान मजबूत करने, 44 श्रम कानूनों की बहाली, श्रमिक सम्मान निधि की मांग और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े पास्को एक्ट पर विस्तार से विचार किया गया। मजदूरों ने सुझाव दिया कि ऐसी पाठशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएं तथा पंचायतों के साथ समन्वय बढ़ाया जाए। इस अवसर पर यामीन मलिक, लड्डन भाई, कासिम मलिक, महबूब भाई, जमील, फिरोज आलम, बजरुद्दीन, भूरा भाई, मोहम्मद उमर, जाकिर भाई, शाहिद, इमरान मलिक, रिजवान भाई, अमीर भाई सहित अनेकों मजदूर मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.