लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम विभाग द्वारा गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड में 'निर्माण श्रमिक जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शालीमार कॉर्प लिमिटेड के सहयोग के आयोजित कार्यक्रम में उप श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों की मेहनत और समर्पण राज्य की बुनियाद है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक श्रमिक को उनकी पात्रता के अनुसार सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने श्रमिकों को योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और विभाग से जुड़े रहने की अपील की। शालीमार कॉर्प के होल-टाइम डायरेक्टर खालिद मसूद ने कहा कि निर्माण श्रमिक हमारे हर प्रोजेक्ट की रीढ़ हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.