विकासनगर, मई 1 -- मजदूर दिवस पर गुरुवार को चाय बागान श्रमिक संघ ने गुडरिच स्थित चाय फैक्ट्री में ध्वजारोहण कर शहीद मजदूरों को नमन करने के साथ ही अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। मजदूर संघों के नेताओं ने कहा कि बीते दस साल में उनका शोषण बढ़ा है। चाय बागान श्रमिक संघ के महामंत्री देवानंद पटेल ने कहा कि बीते दस साल में सरकार ने मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर उनका आर्थिक और शारीरिक शोषण किया है। औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में सबसे बड़ा योगदान श्रमिकों को होता है, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदा पूंजीपतियों को मिलता है। मजदूरों से आज भी गुलामों से बर्ताव किया जाता है। सीटू के प्रांतीय महामंत्री लेखराज ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मजदूरों की हालत बेहद खराब है। सेल...