प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज के जिला प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम भ्रष्टाचार मुक्त होगा। मंत्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि मनरेगा लागू होने के बाद से ही इसमें अक्सर घोटाले की चर्चा होती थी। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई योजना में निगरानी और जवाबदेही को मजबूत किया गया है। इसमें धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए एआई की मदद ली जाएगी। इस पर निगरानी के लिए केंद्र व राज्य स्तर पर स्टियरिंग कमेटियां गठित की गई हैं। सप्ताह में दो बार अनिवार्य रूप से इसका डाटा सार्वजनिक किया जाएगा। साल में एक बार सामाजिक ऑडिट होगा। योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए मंत्री ने क...