मिर्जापुर, फरवरी 5 -- हलिया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार (आईएएस) ने गुरुवार की शाम ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद ब्लाक सभागार में ब्लाककर्मियों और तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर विकसित ग्राम योजना की समीक्षा की गई। डीएम और सीडीओ ने योजना के तहत श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीओ, तकनीकी सहायक और जेई को समय से स्टीमेट तैयार करने और स्थलीय सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान शिव गुरु सहायता समूह हलिया की महिलाओं ने स्वनिर्मित जूट फाइल बैग, झोला और पानी बोतल बैग का प्रदर्शन किया। इस पर सीडीओ ने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए उत्पादों पर प्रिंटिंग के लिए मशीन लगाए जाने का सुझाव दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.