रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ (भामस) झारखंड प्रदेश की 96वीं कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल रातू रोड में हुई बैठक की शुरुआत पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत भारतीयों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। संघ के कार्य को गति देने के लिए दो पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें एचईसी के महामंत्री रमा शंकर प्रसाद एवं केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर संतोष साहू के नाम पर सहमति बनी। झारखंड प्रदेश में ठेका श्रमिकों के बीच काम कर रहे हैं। यूनियन का महासंघ बनाने का निर्णय लिया गया। यह महासंघ राज्य स्तरीय महासंघ कहलाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलिराम यादव ने कहा कि भामस पूरे प्रदेश में मजदूरों के हित के लिए लगातार अच्छी पहल कर रहा है। प्रदेश महामंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.