नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य की जिम्मेदारी सरकार की प्राथमिकता है। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने श्रमिकों और गांवों के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के 15706 बच्चों के लिए 12.40 करोड़ रुपये से अधिक की पढ़ाई से जुड़ी सहायता राशि सीधे उनके बैंक में ट्रांसफर की। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के दो गांवों में बने नए पंचायत घरों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 37 गांवों में 59 नई विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई। इनकी अनुमानित लागत 134 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने श्रमिकों के कल्याण के लिए जमा भारी सेस फंड का कभी सही उपयोग नहीं किया। पिछली सरकारों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.