आजमगढ़, जनवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी स्थित लेबर अड्डे पर श्रम विभाग की तरफ से बुधवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अटल आवासीय विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा के लिए बच्चों का नामांकन कराने के लिए निर्माण श्रमिकों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित प्रताप एवं मोहम्मद नजरे आलम ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए कक्षा छह एवं नौवीं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण तीन साल पुराना होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। 22 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होनी है। अटल आवासीय विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न पर पूर्णतया नि:श...