जमशेदपुर, मार्च 3 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर में बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक कार्यरत हैं, जो विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस मुद्दे पर विधानसभा में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से सवाल किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत किसी निबंधित असंगठित कर्मकार की सामान्य मृत्यु होने पर 15 हजार और कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 25 हजार की सहायता राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सामान्य मृत्यु होने की स्थिति में भी 25 हजार सहायता राशि दी जाए, ताकि श्रमिकों के परिवार को उचित राहत मिल सके। हालांकि, सरकार ने इससे इनकार किया है, जिसपर विधायक पूर्णिमा साहू ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह रवैया श्रमिकों के प्रति सरकार की असंवेदनशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.