बिजनौर, जनवरी 21 -- लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में मंगलवार को रासेयो की दोनों इकाइयों के विशेष शिविर का शुभारंभ स्वच्छता के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजीव कुमार रहे। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवक- सेविकाओं को स्वयं से समाज तक की भावना से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रमों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना को युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला बताया और कहा कि ऐसे शिविर गांव को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवक-सेविकाओं द्वारा शिविर स्थल एवं गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता रैली निकालकर गांववासियों को साफ-सफाई, स्वास्थ्य के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.