रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में एनएसएस का गुरुवार को एक दिवसीय शिविर लगा। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। श्रमदान के बाद बौद्धिक सत्र में प्रोफेसर सर्वजीत सिंह ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर उनके जीवन एवं समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद ने कुरीतियों के उन्मूलन और शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. चंद्रपाल ने वित्तीय जागरूकता की आवश्यकता और उसके उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किए। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने स्वयंसेवियों को महर्षि दयानंद सरस्वती एवं आर्य समाज की राष्ट्र निर्माण में भूमिका से अवगत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.