संतकबीरनगर, नवम्बर 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। देवोत्थानी एकादशी पर्व शनिवार को गांव से लेकर शहर तक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रख मन्दिरों में पूजा अर्चना की। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी। देवोत्थानी एकादशी के बाद अब मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी को सभी पूरे मनोयोग से मनाया जाता है। घरों में पकवान बनने के साथ साथ विधिवत पूजन किया किया। शहर से लेकर गांव तक देव उठनी एकदशी को पूरे विधि विधान से मनाई गई। घरों में चौक बनाया गया। रंगोली सजाई गई। इस पर्व पर मुख्य रूप से गन्ने से पूजा की गई। तुलसी विवाह का भी काफी लोगों ने आयोजन किया गया। लोगों ने घरों पर दीप जलाए। भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जागने के बाद लोगों को मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.