जामताड़ा, दिसम्बर 18 -- श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई बिनोद बिहारी महतो की 34 वीं पुण्यतिथि जामताड़ा,प्रतिनिधि। झारखंड निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को जामताड़ा प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत बड़जोड़ा स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़जोड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवनाथ मुर्मू, बिनोद बाबू स्मारक समिति के अध्यक्ष मन्तोष कुमार महतो, मुख्य संरक्षक मनोज महतो सहित सुरेश महतो, अष्टम महतो ने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बिनोद बिहारी महतो का बलिदान झारखंड की माटी में सदैव अमर रहेगा। वे केवल झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा ही नहीं थे,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.