कोडरमा, मार्च 21 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । छाबड़ा गली, सामंतो पेट्रोल पंप के समीप शालिनी कमल सेठ के निवास स्थान पर एक साल पहले खाटू से लाए गए लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झुमरी तिलैया के अन्य भक्तों ने भी अपने लड्डू गोपाल को घर से बुलाकर पूजा-अर्चना की। पूजा की शुरुआत सामंतो काली मंदिर से हुई, जहां 31 महिलाएं अपने-अपने लड्डू गोपाल को लेकर एकत्रित हुईं। इसके बाद गाजा-बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो शालिनी कमल सेठ के घर तक पहुंची, वहां सभी लड्डू गोपालों को एक साथ विराजित किया गया और विशेष पूजा-अर्चना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.