नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ की अदालत ने श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को अभियोजन पक्ष के चारों गवाहों को दोबारा बुलाने और उनसे पूछताछ करने का मौका दिया। चार अप्रैल की तारीख दी गई है। पूनावाला इस मामले में एकमात्र आरोपी है। अदालत ने आरोपी को केवल एक बार इन गवाहों से पूछताछ करने का मौका दिया है। इससे पहले पूछताछ नहीं होने के कारण यह अवसर समाप्त कर दिया गया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ये गवाह महत्वपूर्ण हैं और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए आरोपी को चारों गवाह सुनील कुमार मिश्रा, अभय सिंह, मनवीर सिंह और कृष्ण कुमार खंडेलवाल से जिरह करने का एक अवसर दिया जाता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अवसर केवल एक बार दिया जाएगा। वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.