कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी कड़ाधाम में सोमवार देर रात मां गंगा की पालकी यात्रा बड़े ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। परंपरानुसार मां गंगा के भक्तों ने हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों के बीच मां गंगा की पालकी को कंधों पर उठाया। गंगा भक्त मुन्नू साहू के आवास पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मां गंगा की पालकी को सुगन्धित फूलों, झालरों, आकर्षक वस्तुओं से भव्य रूप से सजाया गया। इसके बाद पालकी में विराजमान मां गंगा का पूजन किया गया। मां गंगा की पालकी की यात्रा शुरू की गई। श्रद्धालुओं का जत्था नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गंगा के बाजार घाट पहुंचा, जहां भक्तों ने दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से अपने घर-परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। गंगा पूजा में शामिल कड़ा निवासी...