देहरादून, मई 14 -- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में जेठ महीने की संग्राद कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गई। प्रात: नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई नरेंद्र सिंह ने आसा दी वार का शब्द आगै सुख मेरे मीता पाछै आनंद प्रभ रीता..,का गायन किया। सेवक परिवार के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये। बीबी भानी जी सेवक जत्थे ने गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित सुखमनी साहिब जी के पाठ किए। गुरुद्वारा साहिब के हैंड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा जेठ के महीने में गुरु साहिब के साथ जुड़कर हमें सभी को उस परमात्मा के गुण गाने चाहिए। जिस परमात्मा ने हम सभी को पैदा किया है। क्योंकि प्रभु की शरण ही हमारे दुखों का नाश करती है। हजूरी रागी जत्था भाई भूपेन्द्र सिंह ने हरि जेठ रगीला तिस धनी जिसकै भाग मथन.. शब...