सोनभद्र, जनवरी 25 -- विंढ़मगंज, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर में स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में भगवान लड्डू गोपाल के स्थापना दिवस की वर्षगांठ श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली मंदिर पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। स्थापना दिवस वर्षगांठ के कार्यक्रम की शुरुआत मध्यरात्रि से 12 घंटे के अखंड कीर्तन के साथ की गई। रात्रि भर भजन-कीर्तन चलता रहा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं नाम संकीर्तन से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे। अखंड कीर्तन के समापन के पश्चात प्रातःकाल विधि-विधान के साथ भगवान लड्डू गोपाल की स्थापना दिवस व...