रामपुर, सितम्बर 7 -- रामपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री मनु सक्सेना के आवास पर श्री गणपति जी का स्नान उत्सव,छप्पन भोग वितरण और भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल सभी भक्त रंग गुलाल उड़ा ढोल-नगाड़ों की तान पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा डायमंड रोड गायत्रिपुरम से शुरु होकर स्टार चौराहा ,सी.आर.पी.एफ. रोड होते हुए कोसी नदी पर संपन्न हुई। कोसी नदी पर विधि विधान के साथ भगवान श्री गणेश का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा में श्री चित्रगुप्त पीठ शाखा के जिला प्रमुख संजीव दयाल सक्सेना , मुकुल सक्सेना ,गुंजन सक्सेना ,अजय सक्सेना आशीष सक्सेना प्रधान ,मंधन सक्सेना, विनायक सक्सेना, स्वस्तिक सक्सेना, अरविन्द ,महेन्द्र साहू ,कृति साहू आदि भक्तजन सम्मिलित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...