बलिया, मार्च 8 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वीरपुरा गांव में चल रहे पंचकुंडीय रुद्रमहायज्ञ में गुरुवार की रात भोपाल मध्यप्रदेश से पधारीं जया देवी ने श्रद्धालुओं को बताया कि उन्हें अपने धर्म और ईष्टदेव पर पूरी श्रद्धा विश्वास रखना चाहिए। किसी के प्रति श्रद्धा हो लेकिन विश्वास न हो तो काम नहीं बनता है। विश्वास हो और श्रद्धा का अभाव हो तब भी काम नहीं बन सकता है। जब यह दोनों मिल जाते हैं तो मन में प्रेम जागृत होता है और इसी प्रेम से प्रभु की प्राप्ति होती है। बताया कि पार्वती श्रद्धा हैं और शिव विश्वास, जब तक श्रद्धा का विश्वास से मिलन न हो तब तक जीव आत्मा का परमात्मा से मिलन संभव नहीं है। मनुष्य अपने गुरु और प्रभु के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ अपना सब कुछ सौंप कर गुरु के बताए मार्ग पर चलकर प्रभु का भजन करे यही मानव धर्म है। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.