मैनपुरी, मई 18 -- बिसातखाना स्थित महावीर जैन मंदिर में पंडित कमल कुमार जैन के सानिध्य में महावीर जिनालय में पार्श्वनाथ विधान का आयोजन हुआ। महिला मंडल द्वारा श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, प्रमार्जन किया गया। जिसका सौभाग्य शशांक जैन, प्रवीण जैन, गौतम जैन को मिला। कलश स्थापना तृप्ति जैन व मांड़ने पर कलश स्थापना करने का सौभाग्य विप्लव जैन, अंकित जैन ,गौतम जैन परिवार को मिला। दीप प्रज्जवलित विकास जैन बंटी ने किया। शास्त्री ने जी ने विधान का महत्व बताते हुए कहा कि कल्याण मंदिर स्तोत्र, एक ऐसा ग्रंथ है जो भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित है। यह स्त्रोत भगवान पारसनाथ के प्रति भक्ति और श्रद्धा को व्यक्त करने का साधन है। उनकी महिमा और उनके द्वारा प्रदान किए गए कल्याण और सुख का वर्णन करता है। इसीलिए यह विधान पूजा और आराधना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। तथा ...