गिरडीह, जनवरी 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। घाघरा साइंस कॉलेज के छात्र-छात्राओं को थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने नैतिकता का पाठ पढ़ाया है। साथ हीं कर्तव्य और जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया है। श्रद्धा और निष्ठा के साथ सरस्वती पूजनोत्सव मनाने का सुझाव दिया है। साथ ही डीजे और नशा से दूरी बनाने की अपील की है। डीजे और नशा के दुष्प्रभावों से भी छात्र- छात्राओं को अवगत कराया है। थाना प्रभारी यादव मंगलवार को घाघरा साइंस कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे थे। इस बीच वे डिग्री एवं इंटर दोनों के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। थाना प्रभारी ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव, अपराध व अपराधियों से दूर रहने, सामाजिक सरोकार और जिम्मेदार नागरिक बनने की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्या की देवी की आराधना का पर्व सरस्वती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.