गढ़वा, मई 26 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड में सोमवार को वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की गई। महिलाओं ने व्रत रखकर अपने सुहाग के दीर्घायु, कल्याण और रक्षा की कामना की। व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं का हुजूम प्रखंड के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे लगा था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन किया। वृक्ष में कच्चा सूत्र बांधकर परिक्रमा की। रंग-बिरंगे साड़ियों में सजी महिलाओं ने बताया कि वह इस पर्व को लेकर व्रत धारण करेंगी। व्रत के संदर्भ मे पूनम देवी, नेहा देवी, ललिता देवी, संगीता देवी, अंशु देवी, सीमा देवी, रेखा देवी, आरती देवी, सरिता देवी, आरती देवी, मंजू देवी ने बताया कि पुरातनकाल में सती सावित्री ने इस व्रत को किया था। सदा-सुहागन रहने की मंगलकामना की थी। व्रत के परिणामस्वरूप उनके पति की उम्र पूरी हो जाने के बाद भी यमराज ने...