गौरीगंज, जनवरी 15 -- अमेठी। संवाददाता मकर संक्रांति का पावन पर्व बुधवार को जिले में श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में धार्मिक अनुष्ठानों, दान-पुण्य और खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मंदिरों, गांवों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुंशीगंज थाना परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह एवं सीओ अखिलेश वर्मा ने किया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने अतिथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों, स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों और राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.