औरंगाबाद, अगस्त 19 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के मां कामाख्या युवा शक्ति संगठन, घेउरा की ओर से शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया गया। मां दुर्गा, नीलकंठ महादेव और बजरंगबली मंदिर परिसर को सजाया गया और देर रात तक भजन-कीर्तन होते रहे। कमिटी के संरक्षक कन्हैया पांडेय ने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने भगवान के जन्म की कथा सुनाई और बताया कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध कर धर्म की स्थापना की थी। कार्यक्रम में अधिवक्ता संजय सिंह, श्रीराम ठाकुर, तीर्थनाथ पासवान, कृष्णा शर्मा, मिथलेश राम, ललन यादव, भोला सिंह, दिलीप सिंह, रामाश्रय सिंह, योगेंद्र पासवान, अभिलाख ठाकुर, नागेश पासवान, सुनील शर्मा, रामलाल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.