मुंगेर, अप्रैल 28 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौनियां गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथा वाचिका ब्रज प्रिया किशोरी ने कहा कि भक्ति किसी उम्र या परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। भक्ति में सच्चा समर्पण और श्रद्धा हो तो भगवान स्वयं अपने भक्तों के पास दौड़े चले आते हैं। भक्त प्रहलाद और ध्रुव के संबंध में बताया कि किस प्रकार बाल्यावस्था में भी दोनों ने अपनी भक्ति से भगवान को प्रसन्न कर लिया। भक्त प्रह्लाद ने विषम परिस्थितियों में भी भगवान नारायण में अटूट विश्वास रखा। वहीं ध्रुव ने कठोर तपस्या कर भगवान विष्णु से अपना स्थान प्राप्त किया। चौथे दिन के कथा का प्रमुख आकर्षण राम जन्मोत्सव का उल्लासमय आयोजन रहा। कथा वाचिका ब्रज प्रिया किशोरी ने राम जन्मोत्सव की कथा को अत्यंत भावपूर्ण शैली में प्रस्तु...