सहरसा, नवम्बर 24 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड क्षेत्र के पीएमश्री उच्च विद्यालय सहसौल मैदान में रविवार को वैश्विक शिव शिष्य परिवार के द्वारा विराट शिव परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में अनुनीता ने कहा कि जीव-जंतु हो अथवा कोई वस्तु वे हर क्षण, सभी जगह विराजते हैं। शिव जन जन के गुरु हैं। जिनकी अनुभूति कराने के लिए एक सद्गगुरु की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में तीन सूत्रों को अपनाकर शिव गुरु का सान्निध्य पा सकता है। लेकिन इसके लिए श्रद्धा व विश्वास की जरूरत है। समिति के अध्यक्ष अनिल गुरु भाई ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्तन व भजन से हुआ। मौके पर सचिव अमन, रामचंद्र, संतोष, गजेन्द्र साह, बंटी, जवाहर, संजय, नीलम सहित अन्य सक्रिया रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...