बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- श्रद्धा : कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र स्नान से मिलता है अनंत फल पूर्णिमा के दिन हुआ था भगवान विष्णु का मत्स्यावतार, बुधवार को बन रहा शुभ योग पावापुरी, निज संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है और मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। इस शुभ तिथि को भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार धारण किया था, इसलिए यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा अत्यंत पावन तिथि है। शास्त्रों में कहा गया है कि इसी दिन ब्रह्मा, विष्णु, महादेव, अंगिरा और आदित्य आदि देवताओं ने इसे महापुण्य पर्व घोषित किया था। कार्तिक मास में जो व्यक्ति प्रतिदिन...