आदित्यपुर, मार्च 3 -- चांडिल, संवाददाता। श्री श्याम कला भवन के सदस्यों की एक बैठक कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई। फाल्गुन महोत्सव के दौरान आगामी 10 मार्च को नीमडीह के रघुनाथपुर से चांडिल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर तक निशान यात्रा का आयोजन को लेकर विचार मंथन किया गया तथा तैयारियों की समीछा की गई। कला भवन के सह संयोजक दुर्गा चौधरी ने बताया कि 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर भक्तगण चांडिल बाजार स्थित श्याम मंदिर मे निशान अर्पित करेंगे। रात्रि 7 बजे से श्याम मंदिर मे भजन संकीर्तन आयोजित की जायेगी। बैठक में दुर्गा चौधरी, पवन शर्मा, मोंटी चौधरी, श्रवण जालान,विकास रूंगटा, रवि शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.