सीवान, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर संपूर्ण जिले में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्था व उत्साह देखते ही बन रहा था। दिनभर शिवालयों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने घर लौटते रहे। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह व भक्ति का माहौल देखने को मिला। मेंहदार व सोहगरा स्थित शिवालयों में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में लोगों ने अरघा से जलाभिषेक किया। महिलाओं, पुरुषों व युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना करते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा की। जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की भीड़ को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.