अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार की रात को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। खैर रोड पर सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क निर्माण को भी देखा। नगर आयुक्त ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर भोले के भक्तों के सहयोग के लिए नगर निगम हेल्प डेस्क बनाएगा। कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगरीय क्षेत्र में पधारने वाले व खेरेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए नगर निगम ने व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्णय लिया है। महापौर व नगर आयुक्त ने ख़ैर रोड पर सीएम ग्रिड सड़क निर्माण को देखते हुए यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए रूट डायवर्जन के लिए जिलाधिकारी व पुलिस प्र...