महाराजगंज, जुलाई 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित मां बनैलिया मंदिर से सुबह युवा श्रद्धालुओं ने इटहिया दर्शन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली। सावन माह के पवित्र पर्व के उपलक्ष में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। देवी देवताओं की झांकियां के बीच निकली शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा मां बनैलिया मंदिर से निकलकर खनुआ तिराहा, गांधी चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर यात्रा इटहिया स्थित शिवालय के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां जहां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं युवाओं के भक्तिमय जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा को जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और देवी देवताओं का दर्शन कर भोलेनाथ के जयकारे लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.