गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री व कंजक पूजन के साथ रविवार को व्रत का अनुष्ठान पूर्ण कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने शीतला माता मंदिर से लेकर घरों में विधिविधान से पूजा-अर्चना कर नवरात्र संपन्न किए। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर व्रत खोला। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से रामनवमी पर जगह-जगह भंडारे लगाकर मनाया गया। इसमें शीतला माता रोड, रेलवे रोड, कादीपुर, पटौदी रोड समेत अन्य स्थानों पर भंडारे लगाए गए। जहां पर बच्चे, महिलाएं, पुरुष लाइन में खड़े होकर प्रसाद के लिए इंतजार करते दिखाई दिए। लोगों ने भी प्रसाद देने में कोई कमी नहीं की। लोगों को भरपेट भंडारे का प्रसाद खिलाया। शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.