भभुआ, अक्टूबर 30 -- रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया और अन्य लोगों के बीच भी वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने सामर्थ्य के अनुसार पुरोहित को मुद्रा, वस्त्र के अलावा अन्य चीजें दान में दिया। श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष के नीचे पूड़ी, खीर, सब्जी, चावल, दाल आदि व्यंजन तैयार कर भगवान को भोग लगाया। फिर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से अक्षय फल और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रखंड के अकोढ़ी, इटवा, नौहट्टा, बहेरी आदि गांवों के आंवला वृक्ष के पास मेला सा दृश्य देखा गया। महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थि...