बाराबंकी, फरवरी 12 -- सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के श्रीकोटवाधाम स्थित अभरन सरोवर पर श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर एक युवक ने अपने पटीदार के साथ मिल कर सगे भाई को पीट दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को संयुक्त चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच का रही है। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम श्रीकोटवाधाम के अभरन सरोवर के पास श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर हुए विवाद में सूरज पान्डेय ने अपने पटीदार बालेसर पुत्र सीताराम के साथ मिल कर 11 फरवरी की शाम करीब चार बजे अपने सगे भाई जीतू उर्फ रंजीत पान्डेय को लाठी डन्डे से पीट कर घायल कर दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। परिजन घायल जीतू को कोतवाली बदोसरांय ले गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घायल को संयुक्त चिकित्सालय सिरौली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.