प्रयागराज, जनवरी 1 -- माघ मेले के लिए इस बार रिकॉर्ड समय में दो नया पांटून पुल बनाया गया है। शासन के निर्देश पर जहां पहले से छह पांटून पुल के साथ एक रिजर्व पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड चार कुम्भ मेला ने कराया था। वहीं दो नए व अतिरिक्त पुल को फाफामऊ में गंगा पर बनाया गया है। जिसे विभाग ने महज दस दिनों के भीतर तैयार कराकर साल के पहले दिन आवागमन के लिए खोल दिया है। पीडब्ल्यूडी ने चंद्रशेखर आजाद सेतु (फाफामऊ पुल) पर लगने वाले भीषण जाम की वजह से बीस दिसंबर को दो पांटून पुल बनाने का फैसला किया था। ताकि लखनऊ व अयोध्या की ओर से मेला की अवधि में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े और फाफामऊ पुल पर वाहनों की वजह से जाम न लगे। इसके लिए एक पांटून पुल आने और दूसरा वापस जाने के लिए बनाया गया है। 22 दिसंबर से 300 मीटर लंबा...