बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- गढ़पुरा एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर कोरैय गांव स्थित मां काली मंदिर इलाके के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। यहां की माता की महिमा निराली है। जो भी लोग सच्चे मन से आराधना करते हैं उनकी देवी मां हर मनोरथ को पूर्ण करती हैं। यहां सर्वप्रथम 1912 में पिंडी के रूप में माता की पूजा शुरू की गई और एक साल बाद वर्ष 1913 से प्रतिमा का निर्माण आरंभ किया गया जो अब तक जारी है। यहां प्रति वर्ष धूमधाम से मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विभिन्न राज्यों के पहलवान अखाड़े पर कुश्ती में जोर आजमाइश करते हैं। मंदिर के मूर्तिकार समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित माना राय टोला निवासी राम बहादुर पंडित बताते हैं कि हमारे पूर्वज ही यहां प्रतिमा का निर्माण करते आ रहे हैं। वे खुद 40 वर्ष से यहां मैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.