उत्तरकाशी, अप्रैल 29 -- विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे तो यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 11:55 बजे खोले जाएंगे। जिसके बाद यात्राकाल के आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में ही मां गंगा एवं यमुना के दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न 11:57 बजे मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। जो रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करेगी और बुधवार सुबह 8 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद गंगोत्री धाम में प्रात: नौ बजे से विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्रनाम पाठ...