बदायूं, नवम्बर 8 -- बदायूं। कार्तिक पूर्णिमा पर ककोड़ा गंगाघाट मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के कारण शुक्रवार को शहर में बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहन के कारण लगे जाम के दौरान वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे पर जाम लगने का असर शहर के अंदर भी दिखाई दिया। शहर के हाइवे पर जाम लगने की वजह से लावेला चौक, रोडवेज चौराहा, नेहरू चौक, बड़ा बाजार आदि स्थानों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान जाम में फंसे लोग काफी परेशान नजर आए। ककोड़ा मेला में स्नान करने के बाद शुक्रवार को भारी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों को लौटने लगे हैं। जिसकी वजह से शहर में बरेली-मथुरा हाइवे पर लालपुल,चांमुडा चौराहा,जालंधरी सराय, कचहरी, पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, शहबाजपुर, पुरानी चुंगी व नवादा चौराहों पर घंटों ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.