मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास रपटा पर शुक्रवार की शाम श्रद्धालुओं की बोलेरो अनियंत्रित होकर गड़ई नदी में पलट गई। ग्रामीणों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नदी में पानी कम होने से बड़ा हादसा टल गया। सभी श्रद्धालु वापस चंदौली अपने घर लौट गए। चंदौली के चकिया निवासी एक परिवार के लोग बोलेरो से अहरौरा बेचूबीर मेले में जाने के लिए निकले। बोलेरो में कुल आठ लोग थे। इसमें तीन महिलाएं, दो पुरुष, दो बच्चे और चालक था। रात लगभग नौ बजे चालक बोलेरो लेकर जैसे ही अहरौरा के मदारपुर गांव स्थित गड़ई नदी पर बने रपटा पर पहुंचा। तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर रपटे से नीचे उतरकर नदी में पलट गई। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से पलटी बोलेरो स...