हापुड़, फरवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर क्षेत्र के अन्य मंदिरों में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। वहीं संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। रविवार को नगर से लेकर देहात के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। अल सुबह से मंदिरों के कपाट खुलने पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करके स्थिति को काबू किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ मंदिरों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महिलाओं की ...