सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को भगवान परशुराम का अवतरण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। लक्ष्मी नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण परशुराम मंदिर में मंदिर अधिष्ठाता पं. अशोक कुमार शांडिल्य ने चोला अर्पण कर हवन यज्ञ की पूर्णाहुति कराई और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राष्ट्र कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, केके शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, डॉ पीके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अतुल परासर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.