देवरिया, अप्रैल 11 -- -खुखुन्दू, देवरिया (हिन्दुस्तान टीम)। कस्बे के भगवान पुष्पदंत मंदिर में गुरुवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें जैन धर्म के अनुयायियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी ने एक स्वर से अहिंसा परमोधर्म: का उद्घोष किया। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को भगवान महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसवी पूर्व हुआ था। इसके उपलक्ष्य में जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन मंदिर में हुआ। सुबह भगवान महावीर स्वामी की सवारी मंदिर परिसर में भ्रमण किया। जैन समाज के लोग श्रद्धापूर्वक महावीर स्वामी के उपदेशों का स्मरण करते हुए पीछे पीछे चलते रहे। कुछ स्थानीय लोगों ने भी इसमें प्रतिभाग किया। इसके बाद विधि विधान से भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया। शांति धारा, पूजन के बाद दिव्य मंगल आरती का आयोजन किया गया। लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.