बेगुसराय, मई 8 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ता दिवंगत सत्येंद्र सिंह सुधांशु के निधन पर गुरुवार को बजलपुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सत्येन्द्र सिंह सुधांशु जैसे कार्यकर्ता की बदौलत ही भाजपा देश में एक दशक से शासन में है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सत्येंद्र सिंह के द्वारा लगाए गए वट वृक्ष के नीचे आज हजारों कार्यकर्ता फल फूल रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्याम किशोर छोटे ने की। संचालन पूर्व शिक्षक महेश प्रसाद सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा खेलमंत्री सुरेंद्र मेहता, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, केशव शांडिल्य, राजीव वर्मा, सुनील कुमार, सरोज राय, विवेक गौतम, सुनील राम, भोला झा, विवेकानंद सिंह आदि ने अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...