उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में फागुन मास पर श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह निशान यात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित यात्रा इस वर्ष अपनी 10 वीं निशान यात्रा के रूप में संपन्न हुई, जिसे लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, भजनों और कीर्तन के साथ आदर्श नगर स्थित मातादीन श्याम मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई। इसके बाद शहर से होते हुए यात्रा पूर्णा देवी धाम बाईपास तक पहुंची, जहां स्थित श्री श्याम मंदिर में निशान अर्पित किए गए। मंदिर पहुंचते ही भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.