हरिद्वार, मार्च 31 -- हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर के तारकेश्वर धाम में नवरात्र साधना के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्तों को देवी भगवती की महिमा से अवगत कराया गया। गौ गंगा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मलदास महाराज ने कहा कि यह दिव्य पर्व श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक है। जो जीवन में नई ऊर्जा, सुख, समृद्धि का संचार करता है। कहा कि नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से जीवन में कभी भी धन संपत्ति और सुख की कमी नहीं रहती है। इस दौरान स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, महंत कपिल मुनि, महंत शिवम महाराज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.