देहरादून, दिसम्बर 1 -- देहरादून। श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेल नगर में सोमवार को गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के आह्वान पर एक साथ गीता पाठ कार्यक्रम गीता जयंती के अवसर पर किया गया। जिसमें ज्ञानानंद महाराज के आह्वान पर गीता के तीन श्लोक का पाठ हुआ। गीता के 12 वें अध्याय का पाठ के साथ भक्तों को गीता का सार भी समझाया गया। मंदिर के महामंत्री गोविंद मोहन ने कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जिसे भगवान कृष्ण ने स्वयं अपने श्रीमुख से सुनाया, जिसे सुनने के पश्चात ही मोहग्रस्त अर्जुन धर्म युद्ध के लिए तैयार हुआ। महाभारत के कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण भगवान ने गीता जी के 18 अध्याय के 700 श्लोक का वाचन किया। यही ग्रंथ आज विश्व का सिरमौर ग्रंथ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...