सराईकेला, फरवरी 24 -- सरायकेला, संवाददाता। श्याम मित्र मंडल द्वारा स्थानीय भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में 24 फरवरी शनिवार को श्याम महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। श्याम महोत्सव में इस वर्ष अयोध्या में बने प्रभु श्रीराम की मंदिर के तर्ज पर दरबार सजाया गया है जबकि भव्य पंडाल भी बनाया गया है। शुक्रवार को आयोजन समिति के संरक्षक मनोज चौधरी, सुमित चौधरी व शंभुनाथ अग्रवाल समेत अन्य ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि 24 फरवरी शनिवार को सुबह सात बजे से भव्य निशान यात्रा स्थानीय धर्मशाला मंदिर सरायकेला से बिरसा स्टेडियम तक निकाली जाएगी। निशान यात्रा पूरे सरायकेला बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बिरसा स्टेडियम तक पहुंचेगी। निशान यात्रा में ड्रोन से पुष्प वर्षा व इत्र वर्षा होगा जब...